ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / crime / Bihar News: बिहार में साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, Mule Account गिरोह का...

Bihar News: बिहार में साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, Mule Account गिरोह का भंडाफोड़; 7 गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में बढ़ते साईबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और साईबर थाना पटना ने एक बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान के तहत ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है जो साईबर अपराधियों को Mule Accounts उपलब्ध कराता था।

16-Oct-2025 03:38 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में बढ़ते साईबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और साईबर थाना पटना ने एक बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान के तहत ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है जो साईबर अपराधियों को Mule Accounts उपलब्ध कराता था। ये खाते देशभर में फैले साईबर अपराधों में धन के लेन-देन के लिए उपयोग किए जा रहे थे।


दरअसल, 13 अक्टूबर 2025 को पुलिस उपाधीक्षक, साईबर ऑपरेशन, आर्थिक अपराध इकाई, पटना को गुप्त सूचना मिली कि सगुना मोड़ स्थित एक होटल में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं जो साईबर अपराध की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक (साईबर अनुसंधान एवं अभियान), आर्थिक अपराध इकाई ने तत्काल एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया। टीम ने होटल में छापेमारी कर गहन जांच शुरू की।



अनुसंधान दल ने तकनीकी जांच और खुफिया इनपुट के आधार पर पाया कि आरोपी गिरोह बिहार सहित अन्य राज्यों में लोगों से Mule Accounts (धन ट्रांसफर के लिए उपयोग किए जाने वाले खातों) की व्यवस्था करते थे। ये लोग उन व्यक्तियों को निशाना बनाते थे जिन्हें तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती थी। उन्हें GST Refund या CSR Fund का लालच देकर उनके बैंक खातों पर नियंत्रण हासिल करते थे। बाद में ये खाते साईबर अपराधियों को सौंप दिए जाते थे।


इसके बदले गिरोह के सदस्यों को प्रत्येक लेन-देन पर 5% से 15% कमीशन मिलता था। कई मामलों में आरोपियों ने बैंक कर्मचारियों की मदद से गांवों में छोटे व्यापारियों के नाम पर Current Account खुलवाए और उनका दुरुपयोग कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करवाई। अब तक की जांच में कुल 15 बैंक खातों की पहचान की गई है जिन पर NCRP पोर्टल पर भारत के विभिन्न राज्यों से साईबर अपराध से जुड़ी शिकायतें दर्ज हैं। इन खातों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की साईबर ठगी की राशि ट्रांसफर की गई थी। एक खाते पर ही 98 शिकायतें दर्ज मिलीं, जिससे स्पष्ट होता है कि ये अपराधी बड़े स्तर पर Mule Accounts नेटवर्क चला रहे थे।


इस मामले में साईबर थाना, पटना में कांड संख्या 2159/2025 दिनांक 14.10.2025 को दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में धारा 316(2)/318(2)/318(4)/319(2)/336(2)/336(3)/340(2)/61(2)(a)/62/112(2) BNS एवं धारा 66, 66(C), 66(D) IT Act के तहत मामला दर्ज किया गया। अब तक कुल 07 अभियुक्तों की गिरफ्ता  की गई है, जिनके पास से कई मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 02 चार चक्का वाहन बरामद हुए हैं।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम 

अमित कुमार उर्फ ओम (बेतिया, पश्चिम चम्पारण)

दुर्गेश कुमार (छपरा, सारण)

रविप्रकाश (मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण)

मो. रहबर (आरा, भोजपुर)

अनिल सिंह (बक्सर/पटना)

विशाल कुमार (आरा, भोजपुर)

भास्कर कुमार (आरा, भोजपुर)


जांच के दौरान कुछ अन्य साईबर अपराधियों की भी पहचान की गई है। जांच दल अब उन खातों का भी पता लगा रहा है जिनमें ठगी का धन आगे ट्रांजैक्शन के माध्यम से दूसरे राज्यों और डिजिटल वॉलेट्स में ट्रांसफर किया गया था। पुलिस ने बताया कि कुछ बैंक शाखाओं और कर्मचारियों की भूमिका की भी जाँच की जा रही है। यदि संलिप्तता पाई जाती है, तो उन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


आर्थिक अपराध इकाई, बिहार ने नागरिकों से अपील की है कि  “आपका बैंक खाता आपकी निजी संपत्ति है, उसका दुरुपयोग होने पर आप भी कानूनी रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे।” यदि कोई व्यक्ति लालच देकर आपके खाते, सिम, डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। ऐसे किसी भी प्रस्ताव या धोखाधड़ी की सूचना तुरंत दे साईबर हेल्पलाइन: 1930

ईमेल cybercell-bih@nic.in (mailto:cybercell-bih@nic.in)


किसी भी प्रकार के लालच में न आएं और दूसरों को भी ऐसे जाल से बचने की सलाह दें। बिहार पुलिस की यह कार्रवाई राज्य में तेजी से फैल रहे सायबर ठगी नेटवर्क  के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा ताकि साईबर अपराधियों और उनके सहयोगियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।