ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar News: थावे मंदिर में हाई सिक्योरिटी के बावजूद माता का मुकुट चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जिले थावे दुर्गा मंदिर में सोने का मुकुट चोरी कर लिया गया है। मंदिर के गर्भगृह से माता के सोने का मुकुट और चांदी के अन्य सामान चोरी कर लिए गए।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल थावे दुर्गा मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं के अनुसार, बीती देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने-चांदी का मुकुट, हार, छतरी और अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने मंदिर परिसर में लगे लॉकर को तोड़कर चोरी को अंजाम दिया, जिससे मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया।


पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि चोरी देर रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच हुई। दो अज्ञात चोर, जिन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया था, मंदिर के पीछे के रास्ते से सीढ़ी का सहारा लेकर अंदर घुसे। उनके पास कटर था, जिससे उन्होंने मंदिर का ताला काटा और मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने का मुकुट, छतरी और अन्य आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के बाद चोर उसी रास्ते से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। FSL टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, और वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की जल्द पहचान और गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता से जांच की जा रही है। मंदिर में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी समीक्षा की जाएगी, और यदि लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भविष्य में मंदिर की सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जाएगा।


इस घटना ने एक बार फिर से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालु आस्था के इस प्रमुख केंद्र में हुई इस चोरी से बेहद आहत हैं और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी उपलब्ध तकनीकी और फील्ड संसाधनों का उपयोग कर चोरी की इस हाई-प्रोफाइल घटना का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Bihar News: थावे मंदिर में हाई सिक्योरिटी के बावजूद माता का मुकुट चोरी, पुलिस जांच में जुटी


Bihar News: थावे मंदिर में हाई सिक्योरिटी के बावजूद माता का मुकुट चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: थावे मंदिर में हाई सिक्योरिटी के बावजूद माता का मुकुट चोरी, पुलिस जांच में जुटी

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट