बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
26-Jan-2025 06:56 PM
By First Bihar
Nalanda Crime News: खबर नालंदा के दीपनगर थाना पुलिस की कामयाबी से जुड़ी है। 23 जनवरी को कारोबारी से लूट मामले का उद्भेदन पुलिस ने किया है। उसके पास से लूटी गई दो लाख रूपये में से एक लाख 69 हजार कैश पुलिस ने बरामद किया है। इस शातिर लूटेरे को पटना से गिरफ्तार किया गया है।
लूट की यह वारदात 23 जनवरी को कंचनपुर के किचनी पुल के पास हुई थी। जब एक कारोबारी को निशाना बनाया गया था। 3 बदमाशों ने परवलपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी विजय सिंह से जबरन गाड़ी रुकवाया और 2 लाख कैश और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गये।
पीड़ित व्यवसायी विजय सिंह ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई थी कि तभी पता चला कि तीनों बदमाश पटना में हैं। फिर क्या था पुलिस ने पटना पहुंचकर ऐसा जाल बिछाया कि तीनों अपराधी पुलिस के जाल में फंस गये। नालंदा पुलिस ने तीनों को पटना से गिरफ्तार कर लिया।
तीनों अपराधियों की पहचान नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सिमरौरा गांव निवासी मोहम्मद अनाम बखो, मोहम्मद शमीर आलम और बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू बगीचा निवासी मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है। इनके पास से लूटी गई रकम में से 1 लाख 69 हजार कैश बरामद हुआ है। लूट में इस्तेमाल की गयी कार और 3 मोबाइल भी जब्त किया गया है। इन दिनों की गिरफ्तारी पटना से हुई है। नालंदा की दीपनगर थाना पुलिस ने इस लूटकांड मामले का खुलासा किया। छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट