मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Jan-2025 03:19 PM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेतिया से निकलकर सामने आया है। जहां संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि,परिजनों ने जमीनी विवाद में पटीदारों के द्वारा हत्या करने की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघाछापर गांव मे संदिग्ध स्थिति मे एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं। पुलिस मामलें में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। परिजन जमीनी विवाद में पटीदारों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघाछापर गांव की है। युवक की मौत उसके निजी मकान में हुई हैं।
इस घटना में मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघाछापर गांव निवासी पारस शुक्ला का 45 वर्षीय पुत्र दिलीप शुक्ला के रूप में की गई।मृतक की बेटी शालू कुमारी ने बताया कि मेरे पिता की हत्या पटीदारों ने जमीनी विवाद में कर दी हैं। उन्होंने बताया कि मेरे पुराने वाले घर से नए वाले घर की दूरी मात्र आधा किलोमीटर हैं। प्रतिदिन मेरे पिताजी पुराने घर पर खाना खाने के लिए आते थे और फिर खाना खाकर नए वाले मकान में सो जाते थे।लेकिन बुधवार के शाम वह खाना खाने नहीं आए।
उसने बताया कि रात्रि करीब 7 बजे पिताजी से हमलोगों कि बात हुई। उसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। जब हम लोगों ने खाने के लिए फोन किया तो उनका फोन बंद था। हम लोग सोचे कि जब उनको खाने की इच्छा नहीं होती है। तो फोन बंद कर वे सो जाते हैं। इसलिए फोन बंद करके सो गए होंगे। हम सभी लोग भी सो गए।
जिस घर पर मेरे पिताजी सोते हैं उस घर पर मकान में काम हो रहा था। जब काम करने के लिए गुरूवार के सुबह मिस्त्री गए और पिताजी को जगाया तो वह दरवाजा नहीं खोल रहे थे। तो मिस्त्री ने मामले की जानकारी हम लोगों को दी। जब हम सभी लोग नए वाले घर पर गए और देखे तो मेरे पिताजी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो चुकी थीं।मेरे पटीदारों के द्वारा जमीनी विवाद में मेरे पिताजी की हत्या हुई है।
इधर, इस मामले में सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप में बताया कि एक व्यक्ति कि संदिग्ध स्थिति मे मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम को घटनास्थल पर बुला लिया गया है।हर एक पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।