ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Bihar Crime News: बिहार में अब हाईस्कूल के गार्ड को मारी गोली, चारो अपराधी फरार..

Bihar Crime News: समस्तीपुर के सकरा गांव में नाइट गार्ड उमेश कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। पुलिस जांच में ग्रामीण राजनीति से जुड़ा होने की आशंका, हालत गंभीर..

Bihar Crime News

11-Sep-2025 09:31 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव में बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। अज्ञात बदमाशों ने सकरा हाईस्कूल के नाइट गार्ड उमेश कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उमेश रामजतन राय के बेटे हैं और उनके बाएं जांघ में गोली लगी है।


हमलावर चार लोग थे, वे दो बाइकों पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। ग्रामीणों के जुटने से पहले ही बदमाश मौके से भाग निकले। घायल उमेश को तुरंत दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


पूर्व जिला परिषद सदस्य गुंजा कुमारी ने इस विषय पर बताया कि उमेश सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के साथ-साथ स्कूल में नाइट गार्ड की ड्यूटी करता था। घटना के समय वह स्कूल के अंदर था और किसी काम से गेट पर आया, तभी बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गुंजा ने आशंका जताई कि यह हमला ग्रामीण राजनीति से जुड़ा हो सकता है। उमेश की पत्नी ने हाल ही में उपचुनाव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था और अब वह मुखिया पद के लिए चुनाव की तैयारी कर रही थी। इस रंजिश को हमले का कारण माना जा रहा है।


रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक उमेश का बयान दर्ज नहीं हो सका है। डीएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ग्रामीण राजनीति से जुड़े होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।