ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

Bihar Crime News: रोहतास में गांजा तस्करी के पैसों को लेकर हुई थी फायरिंग; दो लोगों को लगी थी गोली; पुलिस ने किया खुलासा

Bihar Crime News: रोहतास के अकोढ़ीगोला में हुई गोलीबारी का पुलिस ने खुलासा किया है। गांजा तस्करी के पैसों के विवाद में फायरिंग हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar Crime News

21-Dec-2025 05:29 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: रोहतास के अकोढीगोला में पिछले दिनों दो पक्षों के बीच गोलीबारी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताया जाता है कि गांजा तस्करी में हिसाब किताब को लेकर हुए विवाद में यह फायरिंग हुई थी। जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी। 


पुलिस ने इस मामले का उद्वेदन करते हुए तीन अपराधी अजय यादव, संजीव कुमार तथा विनोद कुमार को गिरफ्तार कर दिया है। बताया जाता है कि गाजा के पैसे के हिसाब किताब को लेकर यह विवाद हुआ था। जिसमें सूर्या डॉन तथा राधा पासवान को गोली लग गई थी। 


इस दौरान दोनों की गिरफ्तारी हुई थी तथा एक देसी कट्टा तथा 40 कारतूस भी बरामद हुए थे। पुलिस इस मामले में अग्रतार कार्रवाई करते हुए तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है। जिसके आधार पर छानबीन जारी है। 


डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि गांजा के पैसे के लेनदेन को लेकर ये विवाद है। पकड़ा गया अपराधी अजय यादव पर पहले भी कई आपराधिक वारदात में शामिल होने का आरोप है। पुलिस इस मामले में कुछ अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।