मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता
25-Mar-2025 12:50 PM
By DEEPAK RAJ
Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी है, लेकिन शराब तस्कर मनचाहा तस्करी कर रहे है, खुलेआम इलाकों में बेच भी रहे रहें है। दरअसल, पश्चिम चम्पारण के बगहा से एक मामला सामने आया है। बगहा के सेमरा थाना स्थित दढ़िया गांव से पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि यहां अवैध शराब बेची जा रही है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारीक की, जिसके बाद गांव में बवाल मच गया।
वहीं, छापेमारी के दौरान सुपनेखा नाम की एक लड़की की नाक बुरी तरह कट गई, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट गया और ग्रामीणों ने नाक से बहते खून का फव्वारा देखा, उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बगहा उत्पाद विभाग केइंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंहने बताया कि उन्हें गांव में अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी। इसी के आधार परपुलिस की एक टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजी गई।
जैसे ही पुलिस गांव में पहुंची, ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस झड़प मेंदो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। वहीं पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा गया, जहां उनका इलाज हुआ। बता दें कि सुपनेखा की मांकोशीला देवीने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी बेटी की बेरहमी से पिटाई की गई। जिसमें उसकी नाक बुरी तरह कट गई। उन्होंने कहा, "मेरे पति पुलिस की रात में छापेमारी का विरोध कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन पर हमला कर दिया। जब मेरी बेटी उन्हें बचाने गई, तो पुलिस ने उसे भी पीट दिया, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा।"
जैसे हीगांववालों नेसुपनेखाकी कटी हुई नाक और खून से सनी हालत देखी, उनका गुस्सा फूट पड़ा।ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जमकर पथराव किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियां भीतोड़ी गईं। इंस्पेक्टरप्रभुनाथ सिंहने कहा किछापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ, जिसमें उनके दो कर्मी घायल हो गए। उन्होंने यह भी कहा किग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।
इस पूरे मामले पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है पुलिस का कहना है कि पहले घटनाक्रम की जांच की जाएगी कि आखिर सुपनेखाकी नाक आखिर कटी है। उन्होंने कहा कि घायल दोनों पुलिस वालों के आवेदन पर हमला करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है।