ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल! पटना में बालू कारोबारी...

Bihar Crime News: बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल! पटना में बालू कारोबारी को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से भूना, मर्डर से मचा हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार में क्राइम की घटनाएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पटना के नौबतपुर में बालू कारोबारी मनीष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

20-Mar-2025 08:13 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Crime News: बिहार में आए दिन क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नवही गांव में बुधवार रात बेखौफ अपराधियों ने बालू कारोबारी मनीष कुमार उर्फ मोनू को घेरकर दौड़ा-दौड़ा कर गोलियों से भून डाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।


वारदात की सूचना पर सिटी एसपी सरथ आरएस समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। वहीं हत्या के बाद इलाके में तनाव है, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।


बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ाकर बालू कारोबारी मोनू को गोलियों से भून दिया। आपराधियो ने मोनू को ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी। पुलिस की शुरुआती जांच में शक पटना के पश्चिमी इलाके नौबतपुर और इसके आसपास में एक्टिव बाप-बेटे के गैंग के उपर घूम रही है। सूत्रों की मानें तो बाप-बेटे के गैंग ने किसी और को सुपारी देखकर मोनू की गोली मारकर हत्या करवाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।