ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

मेयर पति देवा गुप्ता पर एक लाख का इनाम, 100 शातिर अपराधियों की लिस्ट में सबसे पहला नाम, RJD के टिकट पर लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में मेयर प्रीति कुमारी के पति और राजद नेता देवा गुप्ता पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। 28 संगीन मामलों में आरोपी देवा गुप्ता जिले के 100 कुख्यात अपराधियों की सूची में सबसे ऊपर हैं।

Bihar Crime News

21-Dec-2025 11:30 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी की मेयर प्रीति कुमारी के पति और राजद नेता देवा गुप्ता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुख्यात अपराधी के रूप में चिन्हित देवा गुप्ता पर मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। देवा गुप्ता पर हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जा सहित कुल 28 संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें से दो मामलों में वे अब भी फरार बताए जा रहे हैं। 


दरअसल, मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले में सक्रिय और फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत 100 अपराधियों की एक सूची तैयार की है। इस सूची में शराब माफिया, भू-माफिया, हत्या, लूट, डकैती और चोरी जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं। इस सूची को अनुमोदन के लिए डीआईजी के पास भेजा गया है। 


सूची में सबसे ऊपर मोतिहारी मेयर प्रीति कुमारी के पति और राजद के मोतिहारी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवा गुप्ता का नाम है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है, यदि वे 10 दिनों के भीतर पुलिस या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस के इस सख्त रुख से जिले के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। देवा गुप्ता के अलावा पुलिस ने अन्य कुख्यात अपराधियों पर भी इनाम घोषित किया है। शराब माफिया राजेश राय पर 35 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। राजेश राय पर 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक मामले में वह अब भी फरार चल रहा है। 


वहीं स्प्रिट माफिया रणजीत गुप्ता पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस द्वारा कुल 100 अपराधियों को चिन्हित कर उन पर इनाम घोषित किए जाने से जिले में अपराध के खिलाफ बड़ा संदेश गया है। आम नागरिकों और शहरवासियों में पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना हो रही है। 


लोगों का कहना है कि लंबे समय से अपराध और अपराधियों के आतंक से परेशान जिले में पुलिस का यह कदम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम साबित होगा। एसपी स्वर्ण प्रभात ने दो टूक कहा है कि अपराधी चाहे जितना प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। आने वाले दिनों में फरार अपराधियों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।