मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Jan-2025 05:20 PM
By First Bihar
saran crime news: सारण के भेलडी थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। 22 जनवरी को भेलडी थाने की पुलिस को मुफ्फस्सिल थानाध्यक्ष ने सूचित किया कि मुफ्फसिल कांड संख्या 336/24 के प्राथमिक अभियुक्त अनीश राय ने पूछताछ के दौरान जो बयान दिया है वो चौकाने वाला है।
सारण के नगर थाना स्थित रोजा पोखरा निवासी संजय राय का बेटे अनीश राय ने बताया है कि घटना में जिस हथियार का इस्तेमाल उसने किया है उसे भेलडी थाना अंतर्गत मुरली सिरसिया गांव के रहने वाले बिचारी ठाकुर के बेटे सुमन ठाकुर के मिनी गन फैक्ट्री से खरीदा था। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भेलदी थाना टीम एवं मुफस्सिल थाना टीम द्वारा संयुक्त रूप से गिरफ्तार अभियुक्त अनीश राय की निशानदेही पर सुमन ठाकुर के घर छापेमारी की।
छापेमारी के क्रम में विभिन्न प्रकार के अर्ध निर्मित हथियार का पार्ट पुर्जा एवं हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया। सुमन ठाकुर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। मिनी गन फैक्ट्री से इलेक्ट्रॉनिक मशीन ,वेल्डिंग मशीन ,भट्टी ,मैन्युअल ड्रिल मशीन, इलेक्ट्रॉनिक ड्रिल मशीन , हेक्सा फ्रेम, आर ए हैंड ग्राइंडर मशीन, सलाई रिंच, सरसी ,चिमटा ,बतारी हथोड़ा, रेती बसूला, अंकुर रीमा, गिरमिट ,संभा इंची टेप, इलेक्ट्रॉनिक सोल्डिंग मशीन, पेचकश ,छेनी ,अर्ध निर्मित बैरल ,हायरिंग पीन ,अर्ध निर्मित ट्रिगर, बॉडी फ्रेम, बॉडी कवर, बैरल लॉक, बॉडी फ्रेम ,एयर गन, बट प्लेट, गैस कटर ,नोजल, पिस्टल ,जंक लगा देसी कट्टा, बैरल, जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।