ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News : कई दिनों तक लावारिस शव को नोचते रहे कुत्ते,...

Bihar Crime News : कई दिनों तक लावारिस शव को नोचते रहे कुत्ते, पुलिस और जीआरपी ने किया नजरअंदाज, अब मामला आया सामने

Bihar Crime News : बड़े ही शर्म की बात है, लोगों ने बस वीडियो बनाना उचित समझा, पुलिस और जीआरपी आँखे फेरे रहे

22-Mar-2025 10:47 AM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News : जमुई में शुक्रवार को झाझा थाना क्षेत्र में एक मानवता शर्मसार कर देने का मामला प्रकाश में आया है। यहां सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था, जिसे आवारा कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे थे। इस दौरान वहां खड़े लोग तमाशा देखते रहे और घटना का वीडियो बनाते रहे। लेकिन किसी ने भी कुत्ते को भगाने की कोशिश नहीं की। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।


यह दर्दनाक दृश्य झाझा के सतीघाट जाने वाली मुख्य सड़क के पास रेल यार्ड के रेलवे लाइन के समीप देखने को मिला। देखने से यह शव चार-पांच दिन पुराना प्रतीत होता है। शव को कुत्ते नोचते हुए रेलवे यार्ड के किनारे से नीचे सड़क पर ले आए। हैरानी की बात है कि इस नजारे को लोग बस देखते रहे। इस बारे में सूचना मिलने के बाद झाझा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौके से जा रहे राहगीर स्थानीय निवासी जहांगीर ने बताया कि शव पहले रेलवे यार्ड के ऊपर था।


जिसे कुत्ते खींचकर नीचे ले आए और नोचने लगे। ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो चुका था। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक रेलवे यार्ड के जिस जगह पर वह शव पिछले चार पांच दिनों से पड़ा था उस जगह से कई बार झाझा थाना की गस्ती गाड़ी भी पार करती रहती है. जो झाझा थाना के कार्यशैली पर सवाल खड़ी करती है. 


वैसे बड़े ही ताज्जुब की बात है कि पिछले कई दिनों से शव वहां पड़ा था, जिस पर ना तो झाझा थाना की पुलिस की नजर गई और ना ही झाझा जीआरपी की और जब कुत्ते ने शव नोच कर खाया और उसे सड़क पर खींचकर ले आए तब जाकर लोगों की नींद खुली और इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। इस मामले पर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पहचान के लिए शिनाख्त की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।