बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
22-Jul-2025 07:53 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बेगूसराय से सनसनीखेज खबर है, जहां डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव में जलकर विवाद में 40 वर्षीय हरेराम पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना से गुस्साए परिजनों और समर्थकों ने पुलिस पर भी हमला किया और गांव में पथराव कर हंगामा भी किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।
यह घटना सोमवार शाम बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव के बूढ़ी गंडक नदी के छठ घाट पर हुई है। राजोपुर वार्ड नंबर 3 निवासी स्वर्गीय रामविलास पासवान के पुत्र हरेराम पासवान उर्फ हरिया (40) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनके सिर में तीन गोलियां मारीं हैं, जिससे उनकी छठ मंदिर परिसर में ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार हरेराम अपनी पत्नी के साथ बाजार मछली खरीदने गए थे। सूत्रों का कहना है कि वह डंडारी और नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बदमाशों के साथ जलकर (मछली पकड़ने) के विवाद में शामिल था। इसी रंजिश में हरेराम को बुलाकर ले जाने वाले एक युवक सचिन को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा। सचिन को पुलिस ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए परिजनों और समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष को भी चोटें आईं। गांव में पथराव और हंगामे से तनाव फैल गया, जिसके कारण लोग अपने घरों में छिप गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। हालांकि, परिजन और समर्थक शुरू में शव उठाने देने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी है और हत्यारों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
रिपोर्टर: हरेराम दास, बेगूसराय