सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
18-Mar-2025 10:45 PM
By Vikramjeet
BIHAR CRIME: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मानपुर में तकरीबन एक माह पूर्व एक घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी के समान के साथ चोर और चोरी की सामान खरीदने वाले ज्वेलरी दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध लालगंज थाना पर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एएसपी सैलजा, इंस्पेक्टर कृष्ण नंदन झा, एसआई रोहित कुमार, एसआई विकास कुमार की उपस्थिति में एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। जानकारी देते हुए एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि तकरीबन एक माह पूर्व मानपुर गांव के सतेंद्र पासवान की पत्नी संजू देवी ने लालगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके घर में घुस कर कुछ अज्ञात चोरों ने घर के जेवरात चोरी कर लिया था। प्राथमिकी के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की गई तो गुप्त सूचना के आधार पर जगरनाथ बसंत गांव का आदर्श नंद राज पिता बीरेंद्र सिंह अपने अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था और चोरी किए गए जेवर को लालगंज बाजार के केनरा बैंक के पास स्थित न्यू गूंजा ज्वेलर्स में जाकर बेच दिए थे।
सूचना के आधार पर आदर्श नंद राज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आदर्श नंद राज के निशानदेही पर मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी स्वर्गीय अंबिका साह के पुत्र जितेंद्र साह को हिरासत में लिया गया पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि न्यू गूंजा ज्वेलर्स के नाम से लालगंज में ज्वेलरी की दुकान है। उसने जेवर चोर से ज्वेलरी की खरीददारी की है। हिरासत में लिए गए ज्वेलरी दुकानदार के निशानदेही पर चोरी का एक बाजूबंद को बरामद किया गया। जिसके बाद दोनो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।