ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar Crime : बेखौफ बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर बरसाई गोलियां, गंभीर...

Bihar Crime : बेखौफ बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर बरसाई गोलियां, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

Bihar Crime : पटना के फतुहा में दो भाईयों को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया है, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

23-Mar-2025 01:06 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime : फतुहा के रायपुरा केवलातल मुहल्ले में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बेखौफ बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने दोनों को फतुहा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से फिर दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बता दें कि घायलों की पहचान स्टेशन रोड निवासी बृजनंदन प्रसाद उर्फ ढुक्कनजी के 28 वर्षीय पुत्र शशि कुमार एवं 26 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई।


अब तक नहीं दिया गया कोई आवेदन

जानकारी के अनुसार शशि को कमर में जबकि गौतम की हथेली में गोली है। दोनों भाई किसी काम से रायपुरा केवलतल गए थे. तभी तीन-चार की संख्या में बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी। परिजनों की ओर से कोई आवेदन थाने में अब तक नहीं दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि घायलों की निशानदेही पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।


प्रदेश में अपराध चरम पर 

पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द इन अपराधियों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा और इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें कि आजकल प्रदेश में इस तरह की घटनाओं की बाढ़ आ गई है, मानों इनके मन में पुलिस का कोई खौफ ही ना हो, ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर जनता अपनी इन समस्याओं का समाधान किससे मांगे.


कोई नहीं सुरक्षित 

आए दिन गोलीबारी की घटना, डॉक्टर से लेकर बैंक कर्मी कोई सुरक्षित नहीं, और तो और खुद पुलिस कर्मियों तक को निशाना बनाया जा रहां है. आखिर ऐसे में सवाल तो उठेंगे ही. प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही और सरकार कांन में गर्म तेल डालकर सो रही. हां बीच-बीच में नींद खुलने पर “सुशासन” की दुहाई जरूर दी जा रही है, लेकिन अब इनसे हर कोई ऊब चुका है.