ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / पटना में एक ही थाने के 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर...

पटना में एक ही थाने के 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर कार्रवाई

16-Jan-2025 10:49 PM

By BADAL ROHAN

patna crime news: पटना एसएसपी के निर्देश पर एएसआई सहित एक ही थाने के चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चारों पुलिसकर्मियों पर थाना परिसर में शराब की बोतलें छिपाने का आरोप है।


पटना में पुलिस की वर्दी को दागदार करने का मामला सामने आया है। यहां शराब छिपाने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने की है। 


उक्त कार्रवाई पटना के सुल्तानगंज थाने के पुलिसकर्मयों पर की गई है। बताया गया कि थाने में पोस्टेड ASI मुरारी सिंह, सिपाही नागेंद्र पासवान, संतोष पासवान और चालक शैलेश कुमार ने थाना परिसर में ही शराब की बोतल छिपाकर रखा था। जांच के दौरान परिसर से 16 बोतल अंग्रेजी शराब होने की बात सामने आई है।