ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime: पुलिस कर्मियों को स्कॉर्पियों से कुचलने की कोशिश करने वाले 4...

Bihar Crime: पुलिस कर्मियों को स्कॉर्पियों से कुचलने की कोशिश करने वाले 4 शराब तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

झारखंड से शराब की अवैध तस्करी कर रहे इन माफिया ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। इसी मामले में पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। वही फरार अन्य शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

17-Feb-2025 04:11 PM

By RITESH HUNNY

BIHAR CRIME: पुलिस की टीम पर स्कॉर्पियों चढ़ाने और उन्हें कुचलने की कोशिश करने वाले शराब माफिया को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने शराब माफिया के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। झारखंड से शराब की अवैध तस्करी कर रहे इन माफिया ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। इसी मामले में पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। 


जिला आसूचना इकाई को सूचना मिली कि झारखंड से दो वाहनों में अवैध विदेशी शराब की खेप आ रही है। सलखुआ थाना पुलिस के साथ मिलकर फेनसाहा मस्जिद के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। जब संदिग्ध वाहन चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचे, तो स्कॉर्पियो (BR-11PB-8287) के चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। 


इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने पुलिस की गाड़ी (BR-19BH-1282) को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने स्कॉर्पियो को घेर लिया और उसमें सवार निशांत कुमार, विवेक कुमार, राजेश कुमार और शिवसागर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 


शराब से भरी दूसरी गाड़ी को लेकर शराब के धंधेबाज मौके से फरार हो गये। पुलिस ने गिरफ्तार सभी के पास से चार मोबाईल फोन बरामद किया है, जिनकी जांच की जा रही है। पूछताछ में सभी ने कबूला है कि वो अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे और जानबूझकर पुलिस पर हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, पुलिस पर हमला और अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी अजीत कुमार एवं एक अन्य अज्ञात की तलाश जारी है। पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।