पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत
23-Jan-2025 09:55 PM
By First Bihar
bihar crime news: पटना में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे क्लेम घोटाले में बिहार के 3 अधिवक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों वकीलों को PMLA कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया है। ईडी जल्द ही इन्हें रिमांड पर लेगी और इस संबंध में पूछताछ करेगी। गिरफ्तार अधिवक्ताओं में विजय कुमार, परमानंद सिन्हा और विद्यानंद सिन्हा शामिल हैं।
मामला पटना रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल में मृत्यु के क्लेम में कथित फर्जीवाड़े से जुड़ा है। तीनों वकीलों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया। सीबीआई की FIR के आधार पर ED ने आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की। ईडी की जांच में पता चला कि एडवोकेट विद्यानंद सिंह और उनकी टीम में शामिल परमानंद सिन्हा एवं विजय कुमार ने 900 से ज्यादा केस में गड़बड़ी की थी।
मामला सामने आने के बाद इन तीनों वकीलों और रेलवे के कई अज्ञात लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत केस दर्ज किया गया था। दावेदारों के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खोल दिए थे। इन खातों को ये लोग ही चलाते थे। इस बात की जानकारी दावेदारों को भी नहीं दी गयी थी। झांसे में लेकर दावेदार से कागज पर साइन या अंगूठे का निशान ले लिया करते थे और क्लेम की राशि फर्जी खाते में ट्रांसफर कर कैश निकाल लिया करते थे।