मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
05-Feb-2025 09:00 PM
By First Bihar
Buxar News: बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के स्थित मनोहरपुर गांव में एक घर में चोरी की घटना हुई थी। दो लाख की चोरी की बात सामने आई थी। केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब जो कुछ निकलकर सामने आया उसे जानकर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गये। 3 दिन पहले हुई चोरी की घटना का पुलिस ने आज उद्भेदन किया हैं।
चोरी का खुलासा करते हुए बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि गांव के ही चार नाबालिग बच्चों ने सरस्वती पूजा करने के लिए चोरी की थी। 3 फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की गई। गांव के बच्चों को जब सरस्वती पूजा का चंदा इकट्ठा नहीं हुआ तब प्रतिमा खरीदने और पूजन सामग्री खरीदने के पैसे कम पड़ गये।
बच्चों को पूजा किसी भी हालत में करना था उन्हें कोई उपाय नहीं सुझ रहा था। तब बच्चों ने घर में चोरी करने का प्लान बनाया। बच्चों ने मिलकर एक घर को निशाना बनाते हुए 2 लाख की चोरी कर ली और उन्हीं पैसों से धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा की। लेकिन मामले की जांच में जुटी पुलिस को इस बात की भनक लग गयी।
पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। बच्चों के इस हरकत से परिजन भी हैरान हैं। वही लोगों को कहना है कि बच्चों पर विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा करने का जूनून सवार था। इसलिए वो गलत और सही में फर्क करना भूल गये। पूरे गांव में इन बच्चों की ही चर्चा हो रही है।
सुमंत सिंह की रिपोर्ट..