ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / crime / Bihar News: बिहार में एक सप्ताह से लापता लड़के का शव कुएं से...

Bihar News: बिहार में एक सप्ताह से लापता लड़के का शव कुएं से बरामद, अपहरण कर हत्या की आशंका

Bihar News: भोजपुर में छह दिन से लापता 10 वर्षीय बालक आदित्य पांडेय का शव बड़का लोहार गांव के कुएं से बरामद। अपहरण कर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

28-Dec-2025 01:32 PM

By RAKESH KUMAR

Bihar News: बड़ी ख़बर भोजपुर जिले से है, जहां बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़का लोहार गांव से छह दिन पूर्व लापता हुए 10 वर्षीय बालक का शव रविवार की सुबह गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से गांव एवं आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। 


मृत बालक की पहचान बड़का लोहार गांव निवासी रजनीकांत पांडेय के पुत्र आदित्य पांडेय के रूप में हुई है। परिजनों ने पूर्व के विवाद को लेकर बालक के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिए जाने का आरोप लगाया है। 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़का लोहार गांव के समीप आरा–बड़हरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर आगजनी की और जमकर नारेबाजी की। 


सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।