ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / crime / बिहार : बच्चे को पोल से बांध कर पीटा, मोबाइल चोरी का लगाया...

बिहार : बच्चे को पोल से बांध कर पीटा, मोबाइल चोरी का लगाया आरोप

05-Jul-2020 05:17 PM

By DEEPAK RAJ

BAGHA: बगहा के भैरोगंज में  मोबाइल चोरी के आरोप में एक बच्चे की पोल में बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है । बिजली के खंभे में गांव में बच्चे की पिटाई होती रही और सूचना के बाद भी भैरोगंज की पुलिस नहीं पहुंची । बताया जाता है कि बच्चा चिल्लाता रहा और लोग पिटाई करते रहे ।  बच्चे पर मोबाइल चोरी का आरोप है  । ग्रामीण पुलिस कार्रवाई की बजाय खुद ही कानून को हाथ में लेकर मासूम पर सितम बरपाते रहे। भैरोगंज थाना क्षेत्र के भोलापुर में सुरेश मुखिया के घर से मोबाइल चोरी कर ली गई ।मोबाइल के लॉक तोड़वाने के दौरान रंगे हाथ बच्चे को पकड़ लिया गया।


सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

मासूम बच्चे की पोल में बांधकर पिटाई की सूचना पुलिस को मिली लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।  बताया जाता है कि घंटों बच्चे को पोल में बांधकर रखा गया और उसकी पिटाई भी होती है। भैरोगंज थाना अध्यक्ष ने मामले को सुलह करा देने की बात कही है।


एसपी ने दिया जांच के आदेश

बगहा के एसपी राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को मिली है जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने बताया कि अगर मामले में पुलिस की लापरवाही सामने उजागर होगी तो जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।