ब्रेकिंग न्यूज़

Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश

Home / crime / Bihar Election 2025: चुनाव से पहले गोपालगंज में JDU-कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक...

Bihar Election 2025: चुनाव से पहले गोपालगंज में JDU-कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक युवक घायल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच राज्य के विभिन्न इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। दुलारचंद यादव की हत्या की घटना के बाद अब गोपालगंज में भी राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

05-Nov-2025 09:30 AM

By First Bihar

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच राज्य के विभिन्न इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। पटना के मोकामा में हाल ही में जनसुराज के जन समर्थक पार्टी के नेता दुलारचंद यादव की हत्या की घटना के बाद अब गोपालगंज में भी राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। यहां जदयू और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


दरअसल, घटना गोपालपुर इलाके की बताई जा रही है, जहां झड़प के दौरान जदयू उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय और कांग्रेस उम्मीदवार हरिनारायण कुशवाहा के समर्थक आमने-सामने आ गए। घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।


कांग्रेस के समर्थक अनूप कुशवाहा ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जदयू और कांग्रेस समर्थकों ने झंडा फाड़ने और मारपीट करने जैसी हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में हुई इस झड़प के दौरान दोनों दलों के अधिकांश प्रमुख कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित नहीं थे।


चुनाव आयोग ने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा, मतदाता भयभीत करने या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा।


राजनीतिक दलों को भी चेतावनी दी गई है कि वे अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा से दूर रहने और मतदान प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए निर्देशित करें। चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्रों की सुरक्षा और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा और तकनीकी इंतजाम किए जाएंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान सुरक्षा, निगरानी और मतदान केंद्रों की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। ऐसे घटनाक्रम राज्य में लोकतंत्र की प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करने देंगे और मतदाताओं को शांतिपूर्ण तरीके से अपने मत का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा।