ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / नशाखुरानी गिरोह से सावधान: ट्रेन में यात्रा के दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर एक्स...

नशाखुरानी गिरोह से सावधान: ट्रेन में यात्रा के दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर एक्स आर्मी मैन को लूटा

जमुई में एक्स आर्मी मैन को नशाखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया है। ट्रेन में यात्रा के दौरान उन्हें कुछ नशीला पदार्थ खाने को दिया गया। बेहोश होते ही सारा सामान लूटकर गिरोह फरार हो गया। पूर्व सैनिक डायल 112 में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने आरा से पहुंचा था

25-Jan-2025 08:34 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: डायल 112 में ज्वाइन करने के लिए रिटायर्ड आर्मी का जवान आरा से जमुई पहुंचे थे। जो नशाखुरानी गिरोह के शिकार हो गये। ट्रेन में नशीला पदार्थ खिलाकर उनसे लूटपाट की गयी। जमुई में किऊल-जसीडीह रेलखंड पर नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने आरा से जमुई डायल 112 में ज्वाइंन करने आ रहे रिटायर आर्मी के जवान को निशाना बनाते हुए सारा सामान लेकर फरार हो गया और उसे गंभीर हालत में छोड़ दिया। 


जिसे जीआरपी के जवानों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल जवान की पहचान आरा जिला निवासी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुकुलपुरा निवासी राधेश्याम शुक्ला का पुत्र उमेश शंकर शुक्ला के रूप में की गई है। बताया जाता है कि उमेश शंकर शुक्ला रिटायर आर्मी का जवान है। जिनका चयन डायल 112 जमुई की टीम में हुआ था। ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए शनिवार की सुबह वो अपने घर आरा से जमुई पुलिस लाइन के लिए निकले थे। 


तभी किउल-जसीडीह रेलखंड पर ट्रेन में सवार नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उनके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर कर खिला दिया जिससे वो बेहोश हो गये और उसका सारा सामान लेकर नशाखुरानी गिरोह फरार हो गया। वहीं नशे की हालत में  जीआरपी के जवानों ने उसे जमुई रेलवे स्टेशन से बरामद किया जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वही जमुई रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज देव ने बताया कि एक रिटायर आर्मी जवान जिसे नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शिकार बनाया है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस नशाखुरानी गिरोह का पता लगाने में जुटी है।