ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar News: बिहार में बालू माफिया के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, करीब...

Bihar News: बिहार में बालू माफिया के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, करीब एक दर्जन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

Bihar News: बिहार के भोजपुर में बालू माफिया पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और खनन विभाग की टीम पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है और अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है.

10-Jan-2025 07:22 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के भोजपुर में बालू माफिया के बढ़ते हौसलों को देखते हुए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। भोजपुर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे 11 ट्रैक्टर को जब्त किया है। एसपी राज के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है।


एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध बालू लदे 11 ट्रैक्टर को जब्त किया है। नगर थाना क्षेत्र और सहार थाना क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मच गया है। हालांकि छापेमारी के दौरान अवैध बालू के कारोबार में लगे माफिया और उसके गुर्गे मौके से फरार हो गए।


इससे पहले संदेश, चांदी और कोईलवर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे वाहनों को जब्त किया था। भोजपुर पुलिस और खनन विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है। अभियान के दौरान नगर थाना क्षेत्र से सात, सहार थाना क्षेत्र से चार ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।


एसपी ने कहा है कि अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार जिले में अभियान चलाया जा रहा है। लगातार अभियान चलाए जाने के बाद जिले के बालू माफिया और अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। एसपी ने कहा है कि पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।