PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
08-May-2022 10:05 AM
By Manish Kumar
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां अपराधी बेलगाम होते जा रहा रहे हैं। आए दिन लगातार लूट और हत्या जैसी घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के रेपुरा हाई स्कूल के पास बीती रात अपराधियो ने एक युवक की हत्या कर दी है।
मृत युवक एक निजी बैंक में काम करता था। काम से वापस घर लौटने के दौरान रेपुरा हाई स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के मेहसी निवासी राजू मिश्रा के बेटे शशि रंजन मिश्रा उर्फ सिंकू 25वर्ष के रूप में हुई है। मृतक का ननिहाल रेपुरा गांव में ही है, वह अपने परिवार के साथ वहीं रहता था।
वहीं, मृतक के पास से उसका बाइक, लैपटॉप और मोबाइल गायब है। जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृत युवक के साथ लूटपाट की गई है। जिसके बाद उसकी हत्या की गई। इस घटना की पुष्टि मुजफ्फरपुर पश्चिमी डीएसपी अभिषेक आनंद ने की है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद करजा थाना और कांटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट हुई। लोगो में काफी आक्रोश देखने को मिला। जिसके बाद मुजफ्फरपुर पश्चिमी डीएसपी अभिषेक आनंद भी मौके पर पहुंचे गए। आक्रोश कर रहे लोगों को उन्होंने समझा बुझाकर शांत करवाया। जिसके बाद उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुरे मामले की छानबीन की जा रही है।