ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / crime / बिहार: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने अज्ञात...

बिहार: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ कराया मामला दर्ज

10-May-2022 03:30 PM

ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां बौंसी थाना क्षेत्र के बसेटी गांव में आम के पेड़ से एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। इसकी जानकारी तब मिली जब ग्रामीण वह से गुजर रहे थे। खबर मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए। इस घटना को लेकर परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने का आशंका व्यक्त किया है। 


मृतक का नाम भवेश चौधरी है। इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि बीती रात करीब 9 बजे मृतक भवेश चौधरी को किसी का फोन आया था। जिसके बाद वो घर से गया था। और वापस नहीं लौटा। 


इस घटना को लेकर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि पिता के लिखित बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।