ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 20 नक्सली ढ़ेर;...

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 20 नक्सली ढ़ेर; एक जवान शहीद

20-Mar-2025 01:47 PM

By First Bihar

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है जबकि एक जवान शहीद हो गया है। यह मुठभेड़ बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम ने गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद बीजापुर जिला रिजर्ड गार्ड के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड में अबतक 20 नक्सलियों के मारे जाने की बात सामने आ रही है जबकि एक जवान शहीद हो गया है।


अभी भी दोनों तरफ से रूक रूक कर गोलीबारी हो रही है। जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इससे पहले बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई थी जिसमें 31 नक्सली मारे गए थे। छत्तीसगढ में पुलिस और सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं और उन्हें पूरी तरह से खत्म करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।