CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
26-Mar-2025 04:54 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: जमीन का दाखिल खारिज कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश वैशाली पुलिस ने किया है। वैशाली डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है। एक घर में राजस्व कर्मचारी ने ऑफिस खोल रखा था जहां से जमीन संबंधी कागजों को बनाने का डील होता था। पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रूपये कैश और सरकारी कागजात जब्त किया है।
वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा में वैशाली डीएम के आदेश पर छापेमारी की गयी। जिसमें हाजीपुर सदर SDO रामबाबू बैठा एवं SDPO गोपाल मंडल सहित पुलिस टीम शामिल थे। इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि संजय सिंह नामक व्यक्ति के घर से जमीन का दाखिल खारिज कराने का टेंडर लिया जाता है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सरकारी कागजात, 3 लाख के ऊपर कैश सहित कई अन्य समान बरामद किया है।
वही मकान मालिक संजय कुमार सिंह सहित चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि संजय सिंह अंचल कार्यालय लालगंज में कुछ साल पहले तक एक CI आनंद किशोर के प्राइवेट स्टाफ के रूप में दाखिल खारिज का काम करता था। आनंद किशोर का ट्रांसफर होने के बाद दाखिल खारिज के नाम पर वो लोगों को ठगने लगा।
संजय सिंह ने अपने घर में ऑफिस खोल रखा था जहां चार प्राइवेट स्टाफ को रखकर जमीन संबंधी काम करवाता था। प्राइवेट मकान में अवैध रूप से भू-राजस्व विभाग का ऑफिस संचालित करने की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गयी। पुलिस ने बताया कि डीएम के आदेश पर यह छापेमारी की गयी। जांच में पाया गया कि जो सूचना डीएम साहब को मिली थी वो सही थी। पुलिस ने मौके से 3 लाख से ज्यादा कैस, लैपटॉप, मोबाइल और कई सरकारी कागजात जब्त किया है।


