बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
12-Aug-2022 06:48 AM
PATNA : नीतीश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इसी कड़ी में एक पूर्व डीटीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दायर की गई है। विजलेंस ने बुधवार को कैमूर के पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी अनिमेष कुमार और उसकी पत्नी माला सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में पटना निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दायर किया है। इस मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो आय से अधिक संपति का एक मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक विजलेंस ने इस मामले में आईपीसी की धारा भी लगायी है। निगरानी ब्यूरो ने अपनी जांच में पाया कि कैमूर के पूर्व डीटीओ अनिमेष कुमार ने अपने पद का जमकर दुरुपयोग करते हुए साल 1996 से लेकर 2016 तक अपने और अपनी पत्नी के नाम एक करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की अवैध चल और अचल संपति बनाई।
विजलेंस ब्यूरो की जांच के।मुताबिक दिल्ली के नोएडा में दो फ्लैट और द्वारिका में एक फ्लैट समेत बैंक के अलग–अलग बैंक अकाउंट में यह अवैध रकम जमा की गयी है। विजलेंस ब्यूरो ने यह चार्जशीट पटना के निगरानी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मनीष द्विवदी की कोर्ट में दायर की है।