सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
21-Jan-2025 08:07 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar crime news: छोटे-मोटे फिल्म बनाने वाले बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म निर्माता और उसके सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का संचालन बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म निर्माता एजाज अहमद और इम्तियाज अहमद द्वारा किया जा रहा था। फर्जी कॉल सेंटर चलाने और महिलाओं को धोखा देने के लिए जीवनसाथी.कॉम पर फर्जी वैवाहिक प्रोफाइल बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अब तक 30 महिलाओं को हनी ट्रैप में फंसाया और करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी की। एक चैटिंग वेबसाइट के माध्यम से इस्तेमाल किए गए 9 लैपटॉप और राउटर को मुंब्रा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने जब्त किया है।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र स्थित मुंब्रा पुलिस ने कुछ दिन पहले मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से महिलाओं को जाल में फसाने वाले आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया था। जहां पर उसने महिला को शादी का झांसा देकर 13 लाख 68 हजार के करीब धोखाधड़ी की थी। पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की थी। इस कार्रवाई के बारे में ठाणे पोलीस उपायुक्त सुभाष बोरसे ने बताया कि, मुंब्रा पुलिस स्टेशन के साइबर सेल के अधिकारी प्रवीण सुरवाड़े और सानप की टीम लगातार ऑनलाइन महिलाओं को शादी का झांसा देकर फंसाने वाले आरोपियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान एक आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार करने के बाद उसने अपने मुख्य सूत्रधार एजाज अहमद, इम्तियाज अहमद के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया।
लखनऊ से गिरफ्तार हुए एजाज अहमद, इम्तियाज अहमद उमर बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म बनाया करता है। वो अपने घर से WWW.XOXA.Com app पर महिलाओं के साथ अश्लील चैट करता था और बाद में उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर वसूली करता था। एजाज अहमद ने अब तक 30 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की है। पकड़ा गया फिल्म प्रोड्यूसर लखनऊ में एक फर्जी कॉल सेंटर भी चलाता था।