कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
10-Mar-2025 05:09 PM
By RAKESH KUMAR
Police Encounter in Bihar: बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। तनिष्क शोरूम में लूटकांड के बाद पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी, तभी बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चला दी, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है।
दरअसल, पूरा मामला भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाली चौक है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर तनिष्क शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट के बाद अपराधियों ने तनिष्क के गार्ड से राइफल भी छीन लिया और आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इतनी बड़ी घटना के बावजूद पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी।
अपराधी ग्राहक के वेश में तनिष्क शोरूम में पहुंचे थे और मौका देखते ही घटना को अंजाम दिया। आकलन के बाद बताया गया कि बदमाशों ने 25 करोड़ रुपए के गहने लूट लिए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। घटना के बाद मौके पर भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज भी पहुंच गए।
जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को देखकर लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। गोली लगने के बाद लुटेरों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों बदमाशों का इलाज जारी है।
इस घटना के बाद शाहाबाद डीआईजी सत्य प्रकाश और एसटीएफ एसपी प्रमोद कुमार आरा पहुंचे हैं, जहां अपराधियों से पूछताछ के बाद शाहाबाद डीआइजी सत्य प्रकाश ने बताया कि आरा में तनिष्क शोरूम में लूट के बाद भाग रहे अपराधियों के साथ भोजपुर पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी है और लगभग आभूषणों को बरामद कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।