CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
17-Mar-2025 10:09 AM
By RAKESH KUMAR
Bihar Crime News: बीते दिनों आरा शहर के शीशमहल तनिष्क शोरूम 10.09 करोड़ डकैती कांड मामले में शामिल दो अपराधी आरण्य देवी मंदिर के रास्ते से होकर डाका डालने गये थे। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चल रहा है कि घटना के दिन 10 बजकर 14 मिनट पर अपराधी बाइक द्वारा आरण्य देवी मंदिर के रास्ते शीशमहल चौक की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। बाइक के आगे बैठा अपराधी सिर में हेलमेट पहना हुआ है। जबकि उसके पीछा बैठा अपराधी बिना हेलमेट का है।
उसने चलती बाइक से माता का दर्शन कर हाथ जोड़ा। इसके बाद दोनों अपने अन्य साथियों के साथ डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए तनिक शोरूम के पास गये। बता दें कि करीब सात की संख्या में हथियारबंद अपराधी 10 बजकर 30 मिनट पर तनिष्क शोरूम में प्रवेश करते हैं। 10 बजकर 39 मिनट पर डकैती की घटना को अंजाम देकर बाहर निकल जाते हैं।
घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का पुलिस से बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटी पुल के पास आमना-सामना हो गया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बाइक सवार दोनो अपराधी को गोली लग गई। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से हथियार, कारतूस और लूटा गया 70 फीसदी ज्वेलरी बरामद किया।