बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Jun-2023 03:56 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है. आए दिन अपराधिक घटनाओं को दिन दहाड़े अंजाम दे रहे है. राज्य के भागलपुर जिले में बैंक के सीएसपी को लूटने आए बदमाशों ने एक ग्राहक की हत्या कर दी. वही सीएसपी संचालक हेमंत सिंह भी गोली मार दी जिससे वो घायल हुए है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घटना मंगलवार दिन के करीब 12 बजे जिले के नारायणपुर चाँदनी चौक स्थित CSP का है. जहां मोटरसाइिकल पर सवार दो बदमाश सीएसपी पहुंचे. पहुंचते ही बदमाशों ने संचालक हेमंत सिंह को दो गोली मार दी. वही उपस्थित सुनील मंडल के सर में गोली मारी, जिस वजह से सुनील मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
घायल CSP संचालन को इलाज के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया. गोलीबारी के बाद बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार पहचानने के चलते बदमाशों ने सुनील मंडल की हत्या कर दी. गोलीबारी के दौरान चौक पर अफरातफरी मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे. भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है. गोलीबारी की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है.