खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
29-Jul-2025 11:29 AM
By AJIT
Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र की है, जहां हुसैनाबाद मोगलपुरा जे निवासी मोहम्मद नाजिम कुरैशी के पुत्र मो. छोटू कुरैशी का शव कोवाली मैदान में एक बोरी में बंद हालत में पाया गया। शव पर कई जगह गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि युवक की मौत सामान्य नहीं, बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना पुलिस और सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संकलित किया जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच सभी संभावित कोणों से की जा रही है।
मृतक के पिता मो. नाजिम कुरैशी ने बताया कि उनका बेटा छोटू गुरुवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने कोवाली मैदान में एक बोरी पड़ी देखी तो शक हुआ। पुलिस को सूचना दी गई, और बोरी खोलने पर छोटू कुरैशी का शव बरामद हुआ।
परिजनों को आशंका है कि छोटू ट्रेनों में चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं में शामिल था और संभवतः किसी वारदात के दौरान ट्रेन से गिर गया होगा। इसके बाद उसके साथियों ने उसकी लाश को पहचान छिपाने के उद्देश्य से कोवाली मैदान में फेंक दिया और फरार हो गए।
परिजनों ने यह भी खुलासा किया कि मृतक छोटू की पत्नी की भी चार साल पहले हत्या कर दी गई थी। वह उस समय गर्भवती थी और कुछ अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारकर उसकी जान ले ली थी। इससे पहले भी परिवार पर आपराधिक हमले हो चुके हैं, जिससे यह मामला और भी जटिल हो गया है।
डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। वहीं, क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग आरोपी साथियों की गिरफ्तारी और मृतक के आपराधिक इतिहास की जांच की मांग कर रहे हैं।