PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
11-May-2021 08:44 AM
By SHUSHIL
DESK: प्राइवेट नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही और महिला से छेड़खानी के आरोप की जांच के लिए भागलपुर एसडीएम अनु कुमारी और एएसपी पूरन झा ग्लोकल हॉस्पिटल पहुंचे। जहां हॉस्पिटल प्रबंधन और नर्सिग स्टाफ से पूछताछ की गयी। मीडिया में खबर आने के बाद मामले की जांच में पहुंचे अधिकारियों ने इस संबंध में मीडिया से बातचीत नहीं की। हालांकि भागलपुर की एसएसपी नताशा गुड़िया ने फोन पर ये जानकारी दी कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन भी मीडिया के सामने नहीं आया।
गौरतलब है कि होली के मौके पर पति संग नोएडा से भागलपुर आयी महिला करीब एक माह से परेशान थी। अचानक उनके पति की तबीयत खराब हो गयी जिसके बाद तीन अस्पतालों में पति को भर्ती कराया लेकिन उसे नहीं बचा पाई। डॉक्टर-कंपाउंडर और अस्पतालों की कुव्यवस्था के कारण उसके पति की मौत हो गई। एक माह के दौरान कई बार अस्पतालों के डॉक्टरों से लेकर कंपाउंडर तक ने महिला से गंदी हरकतें कीं। पति को बचाने के लिए पत्नी सबकुछ सहती रही। जब पति की मौत हुई तो महिला ने सबको बेनकाब करने की ठान ली।
महिला ने बताया कि पति की तबीयत बिगड़ने के बात ग्लोकल हॉस्पिटल में लेकर आई थी जहां इलाज में लापरवाही बरती गयी। यही नहीं उसके साथ छेड़खानी भी की गयी। अस्पताल में तैनात पुरुष कंपाउंडर ज्योति कुमार ने पति के सामने ही छेड़खानी की नीयत से दुपट्टा खींच लिया। यहां तक कि कमर में हाथ तक डाल दिया और मेरे पति बेड पर पड़े बेबस देखते रहे। मीडिया में जब यह बात सामने आई तब आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मामले की जांच के लिए ग्लोकल हॉस्पिटल पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।