ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Home / crime / Bihar News: दुष्कर्म के आरोपित गया DSP ने कोर्ट में किया सरेंडर, 20...

Bihar News: दुष्कर्म के आरोपित गया DSP ने कोर्ट में किया सरेंडर, 20 मार्च 2020 को भागलपुर में दर्ज हुआ था केस

गया डीएसपी सोमेश मिश्रा पर पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि उसे दिल्ली बुलाया गया और उसके साथ गंदा काम किया गया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया गया। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसने केस दर्ज कराया।

11-Feb-2025 08:33 PM

By First Bihar

Bihar News: रेप केस में आरोपित गया के डीएसपी सोमेश कुमार मिश्रा के कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया है। कोर्ट द्वारा नोटिस दिये जाने के बाद वो न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। जिसके कारण बेल बॉन्ड कैंसिल होने की वजह से वारंट जारी हो गया। 


गया के डीएसपी सोमेश कुमार मिश्रा पर एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लगातार पीड़िता का यौन शोषण किया जा रहा था। उनके खिलाफ पीड़िता ने भागलपुर के महिला थाने में 20 मार्च 2020 को केस दर्ज कराया था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी साहेबगंज से हुई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद जब जमानत मिली तब कोर्ट में लगातार अनुपस्थित होने के चलते उनका बेल बॉन्ड कैंसिल कर दिया गया था और वारंट जारी कर दिया गया। वही मामला डीजीपी की संज्ञान में जब आया तब पुलिसिया दबिश के चलते आज डीएसपी सोमेश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।


भागलपुर व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लवकुश कुमार की अदालत ने दुष्कर्म के आरोपित गया में तैनात मुख्यालय डीएसपी सोमेश कुमार मिश्रा को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। लेकिन आरोपित ने यह दलील दी कि वो गया में डीएसपी हैं और पितृपक्ष मेले में उनकी ड्यूटी थी जिसके कारण वो कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाए। लेकिन दूसरे पक्ष के वकील की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। 


आरोपित मूल रूप से झारखंड के गोड्डा के रहने वाला है। पीड़िता ने उसके संबध में बताया था कि उसे दिल्ली बुलाया गया था। वहां जब वो सोमेश मिश्रा से मिलने पहुंची तब उसके साथ गंदा काम किया और वीडियो भी बनाया। बाद में उसी वीडियो को दिखाकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा। पीड़िता की शादी के बाद भी वो उसे तंग करने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया। जिसके बाद आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद उनकी तैनाती गया में हो गयी थी।