ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / crime / Bhagalpur Central jail: जेल से रिहाई के बाद पुलिस कर्मियों ने मांगा बख्शीश,...

Bhagalpur Central jail: जेल से रिहाई के बाद पुलिस कर्मियों ने मांगा बख्शीश, नहीं देने पर कैदी को बेरहमी से पीटा

Bhagalpur Central jail: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शराब मामले में सेंट्रल जेल में बंद कैदी को रिहा किया गया। रिहाई के बाद कैदी से बख्शीश मांगा गया। जब कैदी ने पैसे देने से मना किया तब जेल में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

26-Jan-2025 04:01 PM

By First Bihar

Bhagalpur Central jail: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भागलपुर सेंट्रल जेल से रिहा किये गये कैदी की पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। शराब मामले में जेल में बंद एक कैदी राकेश चौधरी को 25 जनवरी की रात रिहा किया गया था। 


राकेश चौधरी के जेल से रिहा होने के बाद पुलिस कर्मियों ने उससे बख्शीश मांगी जब उसने पैसे देने से मना किया तब 2 सिपाही और 1 जमादार ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसके शरीर पर सौ लाठियां मारी गई। पीड़ित राकेश चौधरी ने इस बात की शिकायत  एससी/एसटी थाने में की। बुरी तरह घायल राकेश चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। 


पीड़ित ने बताया कि उसे बेरहमी पूर्वक पीटा गया है। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित ने दो सिपाही और एक जमादार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ एससी-एसटी थाने में लिखित शिकायत दी है और आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है? हालांकि मामला बेहद गंभीर है। जेल से रिहाई के बाद कैदी की बेरहमी से पिटाई किये जाने का यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है।