पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार प्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश
07-Feb-2021 12:41 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है और यही कारण है कि एक के बाद एक वे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बैंक बाजार का है जहां अपराधियों ने कार सवार एक ठेकेदार को गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बेगूससराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी है। घायल व्यक्ति की पहचान झमटिया निवासी दीपक कुंवर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना के संबंध में दीपक की मां ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह सोने जा रहा था तभी अचानक किसी दोस्त का फोन आया। दोस्त ने इमरजेंसी की बात कह कार लेकर आने को कहा। जिसके बाद वह कार लेकर घर से निकल पड़ा। लेकिन तभी दोस्त ने फोन कर कहा कि काम हो गया वो लौंट जाए। जिसके बाद दीपक अपने घर लौटने लगा तभी रास्ते में कुछ अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल बछवारा पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।