बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
12-Dec-2022 02:45 PM
BETTIAH: बेतिया से है, जहां कूरियर कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वारदात नरकटियागंज नगर के दिउलिया की है। शातिरों ने वेंटिलेटर तोड़ कर लॉकर में रखे लाखों रुपए के साथ-साथ कई सामान पर हाथ साफ़ कर दिया। उन्होंने कोरियर कंपनी में लगे सीसीटीवी का डीवीआर तक नहीं छोड़ा। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शिकारपुर थाना क्षेत्र के दिऊलिया मोहल्ले में डिलीवरी कंपनी का एक ऑफिस है। इसी कंपनी में चोरों ने 5 लाख 74 हजार के सामान चुरा लिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
बताया जा रहा है कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी जब सुबह काम पर पहुंची तो वहां खिड़की टूटी थी। उन्होंने कंपनी के मैनेजर को इसकी सूचना दी। चोरों ने सारे कीमती सामान पर हाथ साफ़ कर दिया। साथ ही वे साथ सीसीटीसी और डीवीआर भी लेकर चले गए। मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।