ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में जल्लाद बना पिता, बेटे पर फेंक दिया खौलता...

Bihar Crime News: बिहार में जल्लाद बना पिता, बेटे पर फेंक दिया खौलता तेल; युवक की हालत नाजुक

Bihar Crime News: बेतिया के सिसवा कॉलोनी में पिता ने बेटे पर खौलता तेल उड़ेल दिया. जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

25-Dec-2025 03:20 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा कॉलोनी गांव में घरेलू विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे पर खौलता तेल उड़ेल दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल 28 वर्षीय भीम दास को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, भीम दास के पिता भुरा दास भंगहा बाजार में होटल चलाते हैं और परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार शाम घरेलू कलह के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने पकौड़ी तलने के लिए रखे गर्म तेल को बेटे पर फेंक दिया। खौलते तेल से गंभीर रूप से झुलसे भीम दास दर्द से चिल्लाने लगे, जिससे आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।


भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक किसी पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर घटना की जांच कर रही है और घायल से बयान लेने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।


इस घटना से परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोग घायल युवक का इलाज करवा रहे हैं। कई लोगों ने आरोपी पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई है।