BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
15-Jun-2021 07:20 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। पुलिस अपराधियों के सामने बौनी साबित हो रही है। बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों ने देर रात ठेकेदार नीरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना चकिया इलाके के सिमरिया गांव की है। सिमरिया वार्ड संख्या 2 के रहने वाले नीरज कुमार को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी जब रात का खाना खाने के बाद वह गांव के ही काली मंदिर के पास कुछ लोगों के साथ बैठे हुए थे। हथियार से लैस लगभग एक दर्जन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। नीरज पहले बैंक की नौकरी किया करता था लेकिन 6 महीने पहले उसने नौकरी छोड़ कर ठेकेदारी करनी शुरू की थी। नालंदा और बेगूसराय में कुछ प्रोजेक्ट के ऊपर वह काम कर रहा था। परिजनों का कहना है उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है और घटना को किन लोगों ने अंजाम दिया वह बता नहीं सकते।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस आगे की तहकीकात में जुट गई है। नीरज के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वह कई संगठनों के साथ भी जुड़ा हुआ था। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के अलावे वह भारत रक्षा मंच नाम के एक संगठन के बेगूसराय जिलाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर रहा था। उसकी हत्या के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है पुलिस के लिए अपराधियों को जल्द पकड़ में एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।