Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
01-Jul-2020 05:24 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट की योजना बनाते आठ अपराधियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गये अपराधियों में पुलिस जवान से बाइक लूटने वाले भी शामिल हैं। पुलिस ने 48 घंटे में मोटरसाइकिल लूटकांड का खुलासा कर लिया है।
बलिया थाना के रेड लाइट एरिया से उत्तर मसूरचक के पास एक बगीचे में बैठकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सभी अपराधियों को धर दबोचा।एएसपी सह बलिया डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी का पूर्व से भी लूट,डकैती ,हत्या का आपराधिक इतिहास जिला एवं जिला से बाहर के कई थानों में दर्ज है। सभी आठों अपराधी बलिया में एक बड़े डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। अपराधियों के पास के एक देशी कट्टा समेत दो कारतूस भी बरामद किया गया है।
एएसपी बताया कि 27 जून की रात बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर पावर हाउस के समीप रोहतास से खगड़िया पुलिस लाइन ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे सिपाही आर्यन राजकी मोटरसाइकिल और मोबाइल ग्रुप में शामिल तीन अपराधियों के द्वारा लूट लिया गया था।इनकी निशानदेही पर लूट की मोटरसाइकिल को थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के ताजपुर गांव से बरामद कर लिया गया है। लूट कि इस घटना को अंजाम देने वालों में मोहम्मद जाहिद, बुलबुल कुमार और हुसैन खलीफा शामिल था । मोटरसाइकिल लूट की घटना में कुल छह अपराधी शामिल थे जिनमें तीन की तलाश पुलिस अभी कर रही है।