Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
04-Jul-2020 12:56 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का मनोबल चरम पर है। यहां बदमाश लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को भी बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर एक युवक के साथ बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है।
घटना एसएच-55 पर चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही के नजदीक की है। घायल युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के औरे निवासी दिनेश यादव के रूप में की गयी है। दिनेश यादव को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि दिनेश यादव बेगूसराय से बस पर सवार होकर बसही पहुंचा। बसही में बस से उतरकर मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने लूटपाट के दौरान उसे गोली मार दी। उसके बाद अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार ठीकेदारी करने वाले दिनेश यादव से बदमाशों ने ढ़ाई लाख रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।