Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल
18-Dec-2020 08:12 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : दरभंगा में 10 करोड़ की सोना लूट के बावजूद बिहार पुलिस ने कोई सबक नहीं ली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुलिस के अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग में हर दिन यह निर्देश देते हैं कि पुलिस की गश्ती को बढ़ाया जाए लेकिन बेगूसराय में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होने का नतीजा देखने को मिला है. बेखौफ अपराधियों ने बेगूसराय में एक ज्वेलरी शॉप को लूट लिया है.
घटना बेगूसराय के मुख्य बाजार स्थित पोद्दार ज्वेलर्स में हुई है. यहां अपराधियों ने बीती रात दुकान बंद होने के वक्त लूट की घटना को अंजाम दिया है. नगर थाना इलाके के कर्पूरी चौक स्थित इस ज्वेलरी शॉप में बीती रात 3 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी पहुंचे और ज्वेलरी और सोना चांदी लूटने की कोशिश की लेकिन लॉकर की चाबी नहीं मिलने के बाद वह दुकान में रखे कैश लूटकर चलते बने.
दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी मचाया और सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ डाला. घटना रात तकरीबन 9:30 बजे हुई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है लेकिन कारोबारियों के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर लोग आक्रोशित हैं. कारोबारियों ने ऐलान कर दिया है कि अगर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकता तो वह लोग शहर में अपने कारोबार को बंद कर देंगे.