ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल

Home / crime / बेगूसराय में होटल संचालक का मर्डर, आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा बवाल

बेगूसराय में होटल संचालक का मर्डर, आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा बवाल

08-Nov-2020 10:45 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : चार नवम्बर से अपहृत बरौनी पंचायत के होटल संचालक सेठ चौरसिया को बदमाशों ने चाकू गोदकर मार डाला. सेठ चौरसिया की लाश रविवार की सुबह वैशाली जिला के देसरी थाना क्षेत्र के जंदाहा में मिली है.

 मृतक तेघड़ा रजिस्ट्री कार्यालय के समीप होटल चलाता था. हत्या की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने तेघड़ा थाना के सामने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया. गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोग हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी और मुआवजा देने की मांग पर डटे हुए हैं.

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि रिश्तेदार भोला चौरसिया के पुत्र अमरेश चौरसिया ने चार नवम्बर को पांच साथियों के साथ मिलकर होटल पर से ही  उसके पति का अपहरण कर लिया था. इस संबंध में तेघड़ा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. तेघड़ा थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि सेठ चौरसिया और अपहर्ता के बीच पुरानी आपसी रंजिश है. उसके गायब होने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई लेकिन बारमद नहीं किया गया था. रविवार को कारोबारी का शव बरामद किया गया है. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.