ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या, मोबाइल पर गेम खेलने...

Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या, मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान दोस्त ने ही ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान दोस्त ने ही नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

01-Feb-2025 07:48 PM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बेगूसराय में गेम खेलने के दौरान दोस्त ने ही अपने ही दोस्त का गोली मारकर हत्या कर दी। नाबालिग लड़के की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 26 वारों भीठा की है। 


मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद वार्ड 26 वारों भीठा के रहने वाले निरंजन यादव का 14 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन-चार दोस्त आपस में गेम खेल रहा थे, तभी दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद से नाराज होकर एक दोस्त ने अपने ही दोस्त राहुल कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी। 


मौत की खबर मिलते ही लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फुलवरिया थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। तेघरा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया है कि एक युवक को गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया है कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस कारण से राहुल कुमार को गोली मारकर हत्या की गई है। 


पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक राहुल कुमार इस बार मैट्रिक का एग्जाम देने वाला था।