ब्रेकिंग न्यूज़

Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश

Home / crime / BEGUSARAI CRIME: पारिवारिक विवाद ने ली जान, भाई ने पीट-पीटकर की सगे भाई...

BEGUSARAI CRIME: पारिवारिक विवाद ने ली जान, भाई ने पीट-पीटकर की सगे भाई की हत्या

बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते भाई ने अपने ही सगे भाई शंभू राम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी संजय और विनोद राम फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

10-Nov-2025 06:15 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI CRIME: बेगूसराय से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली जमीनी विवाद के चलते भाई ने अपने ही सगे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह हृदयविदारक घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही धोबी टोल गांव वार्ड नंबर-7 की बताई जा रही है।


मृतक की पहचान 50 वर्षीय शंभू राम, पिता स्वर्गीय रामाशीष राम, निवासी रचियाही धोबी टोल के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पुत्र विशाल कुमार ने बताया कि सुबह से ही जमीनी विवाद को लेकर उनके चाचा संजय राम और विनोद राम के साथ कहासुनी हो रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर दोनों चाचा ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को भी बेरहमी से पीटा गया।


विशाल ने बताया, “हम किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन मेरे पिता शंभू राम को चाचा संजय और विनोद ने पकड़ लिया और घर में बंद कर बेहरमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई।” घटना के बाद आरोपी संजय और विनोद सहित पूरा परिवार फरार हो गया।


मृतक के दूसरे पुत्र प्रदीप कुमार ने बताया कि एक दिन पहले पंचायत हुई थी, जिसमें सरपंच और मुखिया की मौजूदगी में तीनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा तय हुआ था। सभी भाइयों ने उस फैसले को स्वीकार भी कर लिया था। लेकिन इसके बावजूद विनोद कुमार ने पंचायत के फैसले का विरोध करते हुए फिर से झगड़ा शुरू कर दिया, जो देखते-देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।


घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में सिंघौल थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक को शुगर की बीमारी थी और मारपीट के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।