BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
18-Jun-2021 06:52 AM
BANKA : मदरसा ब्लास्ट मामले में पुलिस ने भले ही आतंकी कनेक्शन को खारिज कर दिया हो लेकिन अब बांका के उस मदरसे के सचिव को गिरफ्तार किया गया है जो बड़े विस्फोट के कारण धराशाई हो गया था। पुलिस ने धराशयी हुए मदरसा के सचिव समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही साथ उस कार को भी बरामद कर लिया गया है जिसमें मदरसा के इमाम को इलाज के लिए ले जाया गया था। आपको याद दिला दें कि 8 जून की सुबह नवटोलिया मस्जिद के मदरसा में बम विस्फोट हुआ था। जिसमें पूरा मदरसा ध्वस्त हो गया था। इस हादसे में मदरसा के इमाम अब्दुल मोबिन अंसारी की मौत हो गई थी।
मदरसा ब्लास्ट की घटना के बाद जांच के लिए एफएसएल और एटीएस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। कई तरह की छानबीन भी की गई लेकिन बाद में पुलिस ने इस आशंका को खारिज कर दिया कि ब्लास्ट के पीछे कोई आतंकी कनेक्शन हो सकता है। हालांकि जिले के एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया था। पुलिस पिछले 10 दिनों से लगातार जांच के बाद चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफल हो पाई है। घटना के बाद गांवों के ज्यादातर पुरुष और मदरसा कमेटी के लोग फरार थे लेकिन अब मदरसा कमेटी के सचिव मोहम्मद फारुख के अलावे मदरसा कमेटी के दो सदस्य मोहम्मद इदरीश और मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक अन्य शख्स मोहम्मद कुदुश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मदरसा कमेटी के जिन दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है वह पहले से बम कांड के आरोपी रहे हैं। पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जो इस मामले के बड़े राजदार हो सकते हैं। एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के मुताबिक जांच के क्रम में यह बात सामने आई है कि मदरसा में विस्फोट के समय इमाम अब्दुल मोबिन अंसारी अकेले था। विस्फोट जिस कमरे में हुआ उसके बगल वाले कमरे में हुआ था और दीवार और छत गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उस कार को भी बरामद कर लिया है जिसपर इमाम को इलाज के लिए ले जाया गया था।