ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में शर्मसार हो गया भाई-बहन का पवित्र रिश्ता, गंदा...

Bihar Crime News: बिहार में शर्मसार हो गया भाई-बहन का पवित्र रिश्ता, गंदा वीडियो वायरल कर दे रहा धमकी; घर का मामला पहुंचा थाने

25-Mar-2025 03:22 PM

By Sonty Sonam

Bihar Crime News: बिहार के बांका में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता तार-तार हो गया। युवक ने दो साल पहले चचेरी बहन को झांसा दिया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद आरोपी चचेरी बहन को ब्लैकमेल करने लगा। घर का मामला अब थाने जा पहुंचा है।


दरअसल, बांका में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्ते में लगाने वाले चचेरे भाई ने ही अपनी ही बहन के साथ गंदा काम कर दिया। आरोपी ने ब्लैकमेल कर पहले यौन शोषण किया और इसके बाद फोटो और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। लड़की ने साइबर थाना में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 


मामला तीन साल पूर्व का बताया जा रहा है। गांव के ही एक युवक ने उसे पहले नशीली पदार्थ का सेवन कराकर उसके साथ अश्लील हरकत की और उसका वीडीयो और फोटो बना लिया। उस वक्त उसके चचेरा भाई जेल में बंद था। जब जेल से बाहर आया, तो उसने दूसरे लड़के से फोटो और वीडीयो लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 


इसके बाद जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब लड़की ने इससे इनकार किया कि अब वीडीयो भी इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। अब लड़की की शादी भी हो चुकी है। अब रिश्ते में लगने वाला चचेरा भाई उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। 


मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।