ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / crime / बदमाशों ने OLA कैब ड्राइवर को मारी गोली, 4 से 5 राउंड की...

बदमाशों ने OLA कैब ड्राइवर को मारी गोली, 4 से 5 राउंड की फायरिंग

19-May-2022 07:17 AM

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां बीती देर रात बदमाशों ने OLA कैब के ड्राइवर को गोली मार दी। यह घटना जक्कनपुर थाना के पास मीठापुर बी एरिया में लेबर कोर्ट के पास घटी है। 


वहीं, घायल ड्राइवर का नाम अरुण कुमार है। और गोपालगंज जिले का रहने वाला है। लेकिन पटना में रहकर अरुण OLA कैब की कार चलाता है। देर रात को अरुण वापस उस घर को लौट रहा था। दयानंद हाई स्कूल से वो आगे बढ़ा ही था कि दूसरे फोर व्हीलर गाड़ी से उसके कार की टक्कर हो गई। जिसमें दूसरे गाड़ी का लुकिंग ग्लास टूट गया। इस पर दोनों के बीच पहले जबरदस्त कहा सुनी हुई बात इतनी बढ़ गई की गाली-गलौज तक हो गया। दूसरी गाड़ी में 3 लोग बैठे थे। बहस के बाद ये लोग गाड़ी लेकर आगे बढ़ गए।


जिसके बाद अमर ने ओवर टेक कर भाग रहे लोगों की गाड़ी को रोका। फिर दोबारा इनके बीच बहस हुई। इसी दरम्यान दूसरी गाड़ी में सवार 3 लोगों में से एक शख्स ने अपने पास से पिस्टल निकाला। कुल 4 से 5 राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली अमर के पेट मार दिया और वहां से अपनी गाड़ी से सभी फरार हो गए। उसी बीच एक एम्बुलेंस आ रही थी। इसके ड्राइवर की नजर घायल अरुण के उपर पड़ी। जक्कनपुर थाना की पुलिस को वारदात की जानकारी देने के साथ ही घायल को तुरंत इलाज के लिए PMCH लेकर चला गया।


दूसरी तरफ जानकारी मिलते ही जक्कनपुर थाना की पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। वहां से 9mm की गोली का एक खोखा मिला है। जिससे स्पष्ट हुआ कि बदमाशों ने 9mm की पिस्टल से गोली चलाई है। ये बदमाश कौन थे? किस ओर भागे? यह स्पष्ट नहीं है। देर रात को ही वारदात वाली जगह के आसपास में लगे CCTV को खंगालने की कोशिश हुई। 2 जगहों पर कैमरा मिला भी। लेकिन, एक का तार टूटा हुआ मिला तो दूसरा पिछले 20 दिनों से बंद पड़ा हुआ मिला। थानेदार गौरीशंकर सिंह के अनुसार वो खुद वारदात स्थल और PMCH गए थे। घायल अरुण के शरीर से गोली निकाल दी गई है। बदमाशों की पहचान के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।