ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / crime / बदमाशों ने लूटपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसाई को मारी गोली, 3 लाख के...

बदमाशों ने लूटपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसाई को मारी गोली, 3 लाख के जेवरात और बाइक की लूट

11-May-2022 01:42 PM

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। मोरवा प्रखंड अंतर्गत ताजपुर थाना क्षेत्र के दरमियान बाबा मोहन ठाकुर स्थित फोरलेन से तीसबारा जाने वाली सड़क के पास बाइक सवार तीन की संख्या में पूरब से घात लगाए बैठे बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसाई से लूटपाट करने के दौरान गोली मार दी है। गोली लगने की वजह से स्वर्ण व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गया। 


इस घटना के लगभग आधे घंटे बाद जब लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तो स्वर्ण व्यवसाई को खून से लथपथ देखा। जिसके बाद लोग वह जुट गए। और आनन फानन में जख्मी व्यवसाई को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए। जहां स्वर्ण व्यवसाई का इलाज चल रहा है। जख्मी स्वर्ण व्यवसाई की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के तिसबारा निवासी नमो नारायण सोनी के रूप की गई है। 


जानकारी के अनुसार, उक्त स्वर्ण व्यवसाई हरपुर भिंडी पंचायत के भतुआ जान चौक पर मां दुर्गा ज्वेलर्स दुकान चलता है। लोगों की माने तो उक्त व्यवसाई हर दिन अपने पिता के साथ घर लौटते थे, लेकिन जब रात को वह दुकान बंदकर अकेले घर जा रहा था, उसी दौरान अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई को अपना निशाना बना लिया। पहले व्यवसाई को रोका और उसके पास से ज्वेलरी से भरा बैग छीनने लगा। जब स्वर्ण व्यवसाई ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। अपराधियों ने दो गोली फायरिंग की लेकिन एक गोली बगल से निकल गई, जबकि दूसरी गोली स्वर्ण व्यवसाई के पेट में लग गई। जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई से करीबन तीन लाख के जेवरात और बाइक लूट ली। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है।